*प्रज्ज्वल मिश्र बने अभाविप के राज्य विश्वविद्यालय कार्य के प्रदेश सह संयोजक*
संवाददाता – कार्यकारी संपादक मंजीत कुमार मिश्र
*सीतापुर*- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अधिवेशन सीतापुर जिले में संपन्न हुआ। जिसमें प्रांत अध्यक्ष डॉ नीतू सिंह द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें श्रावस्ती जिले से पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रज्वल मिश्रा को राज्य विश्वविद्यालय कार्य का प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रज्वल मिश्रा पूर्व में भी बड़े दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं पूर्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, नगरमंत्री, इकाई अध्यक्ष किसान पीजी कॉलेज सहित अन्य जिम्मेदारियां का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। विभाग सह प्रमुख राममूर्ति पाठक ने बताया कि कार्यकारिणी में श्रावस्ती जिले से महेंद्र प्रसाद भारती पुनः प्रांत उपाध्यक्ष, मनीष कसौधन को प्रात कार्य समिति सदस्य, करण शुक्ला सलोनी पांडे मानस कसौधन, दीपक सिंह को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिस पर जिले के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
