अयोध्या धाम रामादल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंडित अभिषेक चौबे ने गरीबों को बांटे 1100 कंबल

Listen to this article

अयोध्या धाम रामादल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंडित अभिषेक चौबे ने गरीबों को बांटे 1100 कंबल

बहराइच। विकासखंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत सिसई हैदर में बुधवार को खिचड़ी भोज व कंबल वितरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार रहें। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति में खिचड़ी सहभोज समरसता का पर्व है। इसमें सभी आपसी द्वेष भुलाकर प्रेम भाव से एक स्थान पर भोजन ग्रहण करते हैं।अयोध्या धाम रामादल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंडित अभिषेक चौबे ने सिसई हैदर गांव में गरीबों को सर्दी से बचने के लिए ग्यारह सौ कंबल का वितरण व खिचड़ी भोज कराया। रामादल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंडित अभिषेक चौबे ने बताया कि गांवों में गरीब, बेसहारा व बुजुर्ग लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्यारह सौ कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम गरीब, असहाय व बेसहारा लोगों को सहायता पहुंचाने में बढ़ चढ़कर अपने दायित्वों का निर्वाहन करती और आगे आकर पीड़ितों की हरसंभव मदद करती है। कंबल वितरण कार्य को लेकर रामादल ट्रस्ट उपाध्यक्ष पंडित अभिषेक चौबे की सराहना हो रही है। पंडित अभिषेक चौबे ने मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार, विशिष्ठ अतिथि जयंत प्रताप सिंह,जिला सेवा प्रमुख रमेश कुमार व खंड कार्यवाह अभिषेक शुक्ला को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके मुंबई ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार मिश्र राजेश शुक्ला,आकाश धवन,सरदेंदू शुक्ला, आशीष चौबे, गणेश पाठक,गौरव मिश्रा, उज्जवल धवन, दयाशंकर निषाद, गुड्डू, विश्वनाथ, दिनेश पाठक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now