स्कूल बस की टक्कर से नेपाली युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Listen to this article

बहराइच नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेपाली युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना बाबागंज–मल्हीपुर मार्ग पर सुबह करीब 8:30 बजे एक गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार चर्दा क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने नवाबगंज से नेपाल की ओर जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चला रहे 38 वर्षीय भगत बहादुर सिंह, निवासी जगत पौधारू, बाहरी जाजरकोट (नेपाल) बस के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे 40 वर्षीय प्रताप सिंह, निवासी जाजरकोट (नेपाल) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रामाशंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायल प्रताप सिंह को उपचार के लिए सीएचसी चर्दा भिजवाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

थाना प्रभारी रामाशंकर यादव ने बताया कि बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट – धनीराम यादव, बहराइच

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now