*सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग से छात्राओं को मानसिक व शारीरिक तैयारी*
संवाददाता-मंजीत मिश्र
श्रावस्ती -बाल रक्षा भारत संस्था द्वारा संचालित सखी इनिशिएटिव टू सिक्योर हर फयूचर कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक कई विद्यालयों में ट्रेनिंग के माध्यम से बालिकाओ को आत्म निर्भर और सशक्त बनाने के लिए संस्था बाल रक्षा भारत द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को सिखाया गया कि अगर बालिकाओं को कोई आपात कालीन समस्या हो जाए तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए क्या करना है और उससे बचाव की तकनीक सिखाई जा रही है।
छात्राओं का कहना है आत्मरक्षा की ट्रेनिंग के जरिये हम मानसिक रूप से भी सशक्त होते हैं। ट्रेनिंग के दौरान ही कई तकनीक जैसे कोई गर्दन पर वार करे तो कैसे हम स्वयं को बचाएं, यदि सामने से वार आए तो कैसे अपने चेहरा बचाएं, आदि सिखाया जाता है।












