*जमुनहा ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ*
संवाददाता-मंजीत मिश्र
*जमुनहा /श्रावस्ती* -श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय पर संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री शिवम जायसवाल जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनसमुदाय को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक द्वारा किया गया। खंड विकास अधिकारी महोदय ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह अभियान दिनांक 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 6 प्रमुख परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स (KPIs) पर विशेष फोकस किया जाएगा, जिनमें 4 स्वास्थ्य एवं पोषण, 1 शिक्षा तथा 1 कृषि एवं संबद्ध सेवाएँ शामिल हैं। इन सूचकों के माध्यम से एस्पिरेशनल ब्लॉक जमुनहा को प्रेरणादायक ब्लॉक के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख आमंत्रितों ने संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्य, विज़न एवं KPIs के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। एस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम (ABP) के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु एक्शन-ओरिएंटेड अप्रोच, सामूहिक जिम्मेदारी, सामुदायिक सहभागिता एवं संस्थागत सहयोग को अभियान की सफलता के प्रमुख स्तंभ के रूप में रेखांकित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम का समेकन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक-स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, संबंधित विभागों के फ्रंटलाइन कार्यकर्ता तथा पिरामल फाउंडेशन से श्री राकेश शुक्ल, एबीपी फेलो श्री अनुराग श्रीवास्तव, एसोसिएशन फॉर वॉलंट्री एक्शन, देहात इंडिया, यूनिसेफ एवं TSU टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से निर्धारित KPIs में संपूर्णता हासिल कर जमुनहा ब्लॉक को विकास की दिशा में एक सशक्त उदाहरण के रूप में स्थापित करना है।












