“एक शाम वतन के नाम” में गूंजी देशभक्ति, संस्कृति और समरसता की भावना गीताजंली सिंह

Listen to this article

“एक शाम वतन के नाम” में गूंजी देशभक्ति, संस्कृति और समरसता की भावना
गीताजंली सिंह
लखनऊ।
जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोतीमहल लॉन, लखनऊ में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम वतन के नाम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशप्रेम, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गुंजन मैसी बैंड की शानदार प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरली धर आहूजा ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को नमन किया। वहीं महामंत्री निगहत खान ने संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—पर प्रकाश डालते हुए नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों सहित शिक्षा, चिकित्सा, योग, पत्रकारिता, कला, स्टार्टअप एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही देशभक्ति थीम पर आधारित विशेष फैशन शो का आयोजन भी किया गया।
अंत में संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now