जमुनहा में युवा स्पोर्ट क्लब ने कराया क्रिकेट टूर्नामेंट
भेला और साई गांव की टीमो के बीच हुआ शानदार मुकाबला, 8 फरवरी को हुआ फाइनल
संवाददाता-मंजीत मिश्र
जमुनहा /श्रावस्ती – जमुनहा में युवा स्पोर्ट क्लब द्वारा एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष राहुल जायसवाल की देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई।
टूर्नामेंट में भेला गांव और साई गांव की टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों टीमों के कप्तानों ने अपने खिलाड़ियों के साथ मिलकर शानदार मुकाबला प्रस्तुत किया। साई गांव की टीम के कप्तान निखिल जायसवाल थे, जबकि भेला गांव की टीम का नेतृत्व शहाबुद्दीन खान ने किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र थे। टूर्नामेंट का आयोजन युवा मोर्चा जमुनहा के मंडल अध्यक्ष राहुल जायसवाल द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच 8 फरवरी, रविवार को किया गया विजेता भेला गांव के टीम ने 12 रनो से साई गाँव की टीम हराया विजेता टीम को 2100 रुपये नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 1100 रुपये नकद और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आयोजक राहुल जायसवाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राहुल जायसवाल युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी धड़कन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।











