बहराइच: डीएम अक्षय त्रिपाठी ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षण

Listen to this article

बहराइच: डीएम अक्षय त्रिपाठी ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षण

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर एवं विभिन्न न्यायालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

एसडीएम न्यायालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक वर्ष से अधिक अवधि का कोई भी वाद लंबित न पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे प्रशासनिक दक्षता का सकारात्मक उदाहरण बताया।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि प्रचलित वादों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता, अनुशासन और कार्यों की नियमित समीक्षा पर भी बल दिया

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now