बहराइच: डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बीडीओ रिसिया कार्यालय का किया निरीक्षण

Listen to this article

बहराइच: डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बीडीओ रिसिया कार्यालय का किया निरीक्षण

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विकास खण्ड रिसिया के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय एवं परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने स्थापना पटल का निरीक्षण करते हुए गार्ड फाइल में अनुक्रमणिका को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकारी अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now