“विकास अब सपना नहीं, लखनऊ पूर्वी की सच्चाई है”: ओ.पी. श्रीवास्तव
लखनऊ,
लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आज विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने लखनऊ–कुर्सी रोड से अंग्रेज फार्म चौराहा तक निर्मित होने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.950 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण ₹183.96 लाख की लागत से किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि जनता के विश्वास से ही विकास फाइलों से निकलकर ज़मीन पर उतरता है। लंबे समय से जर्जर इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए लखनऊ पूर्वी में निरंतर विकास का संकल्प दोहराया।











