भुसावर भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा को आज बाडी में आयोजित प्रांतीय परिषद बैठक म

Listen to this article

*भुसावर* – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा को आज बाडी में आयोजित प्रांतीय परिषद बैठक में कस्बे में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्याे के लिए प्रांत स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।
शाखा अध्यक्ष मनीष मित्तल व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद, राजस्थान पूर्व प्रांत की प्रांतीय परिषद बैठक का आयोजन क्षेत्रीय दायित्वधारी डा. शिवदयाल मंगल व हरिप्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रांतीय अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में बाडी के निजी गार्डन में किया गया तथा संचालन प्रांतीय महासचिव हेमन्त गर्ग ने किया। बैठक में प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी के नेतृत्व में शाखा के पांच सदस्यीय दल ने भाग लिया तथा शाखा सचिव डा. विजय पहाडिया ने शाखा कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शाखा गतिविधि संयोजक-सम्पर्क नीरज शर्मा ने बताया कि शाखा की ओर से सेवा गतिविधि के अंतर्गत कस्बे में संचालित एम्बूलेन्स सेवा एवं अन्य जनहित कार्यो के लिए स्थानीय शाखा को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। शाखा सदस्य हेमन्त पाण्डेय ने बताया कि शाखा की ओर से कस्बे में संचालित एम्बूलेन्स सेवा, जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग व गर्म जर्सी वितरण, मोतियाबिंद शिविर, एनीमिया जागरूकता व जांच शिविर, रक्तदान शिविर, ब्लू प्लस एनीमल हेल्पलाइन, गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम, भारत को जानो प्रतियोगिता, वाटर कूलर, मोक्षधान स्नान घर, आदि विभिन्न जनहित कार्य किए जा रहे हैं। इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए शाखा का सम्मानित किया गया है। शाखा को मिले इस सम्मान से सदस्यों में खुशी का माहौल नजर आया और कस्बेवासियों ने शाखा सदस्यों को बधाईयां दी। गौरतलब है कि परिषद के राजस्थान पूर्व प्रांत में भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, दौसा, गंगापुर, सवाईमाधोपुर जिलों के अंदर कुल 26 शाखायें संचालित हैं। इन शाखाओं की ओर से भारत विकास परिषद के संस्कार व सेवा प्रकल्प के अंतर्गत विभिन्न जनहित कार्य किए जाते हैं। बैठक में शाखा की ओर से हेमन्त पाण्डेय, विजय पहाडिया, नीरज शर्मा, देवकीनंदन सोनी, अंशु मित्तल ने भाग लिया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now