भुसावर- अपना घर आश्रम भरतपुर में निवासित प्रभूजनों के साथ होली मिलन समारोह

Listen to this article

भुसावर- अपना घर आश्रम भरतपुर में निवासित प्रभूजनों के साथ होली मिलन समारोह मनाने के लिए कस्बा भुसावर से 71 सदस्यीय दल अपना घर सेवा समिति भुसावर के तत्वावधान में रवाना हुआ। समिति अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में दो हजार से अधिक प्रभूजी निवासित हैं। जहां उन्हें प्रभू स्वरूप मानते हुए सेवा की जाती है। जिनके साथ होली मिलन समारोह मनाने के लिए भुसावर से 71 सदस्यों का एक दल अपना घर सेवा समिति भुसावर के तत्वाधान में रवाना हुआ। जिसे पदाधिकारियों ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल यात्रियों ने होली के गीत एवं भजन गाते एवं नाचते हुए यात्रा का आनन्द लिया और अपना घर आश्रम पहुॅचकर आश्रम का निरीक्षण करते हुए निवासित प्रभूजनों के साथ फूलों से होली खेली। जिसे देख प्रभूजन बेहद खुश नजर आये। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now