महिला दिवस पर विज्ञान फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान
अधिकारों व सशक्तिकरण पर हुआ संवाद
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विज्ञान फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक इकौना के ग्राम पंचायत विदुहनी स्थित पंचायत भवन में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, समानता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों को परियोजना सहयोगी अरविंद जैसवाल ने संस्था का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में महिलाओं के योगदान और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें समाज में सकारात्मक और सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार पाण्डेय, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती से एनएमपीटी टीम, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम संध्या सिंह एवं आशा कार्यकर्ता सरिता देवी, तथा आईसीडीएस विभाग से कार्यकर्त्री विंध्यवासिनी शुक्ला उपस्थित रहीं।
विज्ञान फाउंडेशन की ओर से क्लस्टर ट्रेनर रजनी सिंह, कमलेश द्विवेदी सहित टीम के सभी सेंटर फैसिलिटेटर और पीयर फेलोज भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।












