चौकी खितौली थाना बरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Listen to this article

चौकी खितौली थाना बरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

चौकी खितौली थाना बरही पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र के जिला चंद्रपुर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। इससे माता-पिता के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा प्रदेश स्तर पर गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
चौकी प्रभारी खितौली उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल ने अपनी टीम और साइबर सेल कटनी की मदद से नाबालिग बालिका को थाना घुंघूस, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
प्रकरण के अनुसार, दिनांक 07/03/2026 को प्रार्थी भैयालाल वंशकार (उम्र 41 वर्ष), निवासी ग्राम जगुआ, चौकी खितौली, थाना बरही ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी लगभग 16 वर्ष 4 माह की पुत्री सुबह 11 बजे किराना दुकान जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे ले जाया गया है।
इस पर अपराध क्रमांक 202/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। साइबर सेल कटनी की सहायता से संदिग्ध के मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम गठित कर 27/03/2026 को थाना घुंघूस, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।
सराहनीय योगदान:
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल (चौकी प्रभारी खितौली), प्रधान आरक्षक 716 सीताराम वर्मा, आरक्षक 328 आशीष पटेल, आरक्षक शुभम गौतम (साइबर सेल) एवं आरक्षक अजय (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now