लखनऊ में तैनात सुशील कुमार बने बहराइच के एआरटीओ

Listen to this article

लखनऊ में तैनात सुशील कुमार बने बहराइच के एआरटीओ

परिवहन विभाग की ओर से कई अफसरों को प्रमोशन देने के बाद सोमवार को नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए। छह अफसरों को तैनाती दी गई है।
इसमें ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में मोटर वीकल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत सुशील कुमार की पदोन्नति एआरटीओ के रूप में हो गई है। पिछले काफी समय से वह प्रतीक्षा में रखे जाने के बाद अब उनको बहराइच का एआरटीओ, प्रशासन बनाया गया है। सुशील कुमार पिछले वर्ष हरदोई में संभागीय निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उनका लखनऊ ट्रांसपोर्टनगर कार्यालय में स्थानांतरण कर दिया गया था। यहां आने के बाद उनका प्रमोशन हुआ और अब तैनाती मिली है। इसी क्रम में अजीत सिंह को एआरटीओ, प्रशासन जैानपुर, आकांक्षा सिंह पटेल को एआरटीओ, प्रवर्तन गाजियाबाद, प्रेम सिंह को एआरटीओ प्रशासन फिरोजाबाद का अतिरिक्त प्रभार, संजय कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर, वीरेंद्र प्रताप यादव को एआरटीओ प्रशासन चित्रकूट पद पर तैनाती दी गई है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now