श्रावस्ती!62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमान्डेंट के दिशा-निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय के सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमती प्रेरणा शर्मा, संदीक्षा अध्यक्षा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य संदीक्षा परिवार एवं उनके बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था। डॉ. कल्पना महादेव पाटील, सहायक कमान्डेंट (चिकित्साधिकारी) के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय श्रावस्ती के अनुभवी चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ ध्रुव मिश्रा, एम.बी.बी.एस,
डॉ आदर्श त्रिपाठी एम.बी.बी.एस एवं डॉ.जीतेन्द्र मिश्र (परामर्शदाता) द्वारा विभिन्न रोगों की जांच की गई। संदीक्षा परिवार और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण व सामान्य बीमारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर में उपस्थित संदीक्षा सदस्यों व् बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संदिक्षा सदस्याओं एवं परिवारजनों को आयुष्मान भारत बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस पहल से संदीक्षा सदस्यों एवं उनके बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय की चिकित्सा टीम, समस्त संदीक्षा सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।












