जनता दर्शन में डीएम सख्त: शिकायतों का निस्तारण कागज पर नहीं, धरातल पर दिखे

Listen to this article

श्रावस्ती। अश्विनी कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी को कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। डीएम ने सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्राप्त शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया जाए तथा उनके निस्तारण के बाद संबंधित फरियादियों को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना अवश्य दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव जमीन पर दिखाई देना चाहिए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now