श्रावस्ती में “श्रावस्ती मॉडल” से भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण, 3 दिनों में 114 मामलों का समाधान

Listen to this article

श्रावस्ती में “श्रावस्ती मॉडल” से भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण, 3 दिनों में 114 मामलों का समाधान

श्रावस्ती | संवाददाता मंजीत मिश्रा

जनपद श्रावस्ती में भूमि विवादों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रशासन द्वारा “श्रावस्ती मॉडल” को एक बार फिर प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में इस पहल को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई, आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं अन्य मंचों पर आने वाले भूमि विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो सीधे मौके पर पहुंचकर जांच करती हैं और आपसी सहमति के आधार पर विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करती हैं।

प्रशासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को टीम संबंधित ग्रामों में जाकर भूमि विवादों का समाधान कर रही है। इस पहल का सकारात्मक असर भी देखने को मिला है।

इसी क्रम में दिनांक 07 अप्रैल 2026 एवं 10 अप्रैल 2026 को जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 114 भूमि विवादों का सफल निस्तारण किया गया।

प्रशासन का मानना है कि “श्रावस्ती मॉडल” के माध्यम से न केवल विवादों का शीघ्र समाधान हो रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भी मजबूत हो रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now