श्रावस्ती में “खेलो इंडिया विमेंस वॉलीबॉल लीग” का भव्य जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न

Listen to this article

श्रावस्ती में “खेलो इंडिया विमेंस वॉलीबॉल लीग” का भव्य जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न

श्रावस्ती। खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत “खेलो इंडिया विमेंस वॉलीबॉल लीग” की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 अप्रैल 2026 को उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय रमन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम में वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, विश्वनाथ ओझा सहित स्पोर्ट्स स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक उपस्थित रहे। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनका मार्गदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना एवं उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now