मिशन शक्ति–5: श्रावस्ती में महिला सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए पुलिस का प्रभावी अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चंद्र केश सिंह* एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में *मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक एवं सतत जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर की मिशन शक्ति टीम व जनपद की शक्ति मोबाइल टीम* द्वारा विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही चौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें *“शक्ति दीदी”* के रूप में सशक्त बनने एवं निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु महिलाओं को *ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं सोशल मीडिया फ्रॉड* से सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें *ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने* एवं किसी भी आपात स्थिति में *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त महिलाओं को विभिन्न *सरकारी योजनाओं* के विषय में जानकारी प्रदान कर लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
जनपद के समस्त थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क* की जानकारी देते हुए जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया, जिससे महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।
*श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।*
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद श्रावस्ती*












