जिलाधिकारी ने कार्यालय नगर पालिका परिषद भिनगा का किया औचक निरीक्षण।
गृहकर, जलकर एवं जलमूल्य के 100 बड़े बकायदारो विरूद्ध आर0सी0 जारी कर कार्यवाही हेतु दिये निर्देश
वार्डो में साफ-सफाई होने के बाद कचरा फेकने वाले व्यक्तियों पर लगेगा जुर्मान
श्रावस्ती जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा कार्यालय नगर पालिका परिषद भिनगा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ0 अनीता शुक्ला अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा द्वारा श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग, जिलाधिकारी श्रावस्ती को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी श्रावस्ती द्वारा नगर पालिका परिषद भिनगा की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, शासन व नगरीय निकाय निदेशालय द्वारा आवंटित बजट के सापेक्ष निकाय द्वारा कराये गये एवं वर्तमान में कराये जा रहे कार्यो, कान्हा गौशाला एवं निराश्रित पशु आश्रय स्थल, निकायों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, सोर्स सेग्रीगेशन, एम0आर0एफ0 संचालन, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26, जी0एफ0सी0 रेटिंग, स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय योजना के अन्तर्गत, भवन निर्माण मानचित्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन, जनसुनवाई पोर्टल, कर-करेत्तर राजस्व संग्रह, दाखिल खारिज, वरासत, अभिलेखागार, पी0एम0 सूर्यघर, मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के अन्तर्गत निर्मित आवासों, पी0एम0 स्वनिधि व अमृत 2.0 के अन्तर्गत हर घर जल योजना के अन्तर्गत चल रहे एवं कराये गये कार्यो की गहन समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनहित से जुड़े मामलो को निर्धारित टाइमलाईन के अनुसार कार्य सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित पटल सहायकों एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा को निर्देशित किया तथा नगर में साफ-सफाई के उपरान्त कूड़ा कचरा फेकने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर जुर्माना वसूलने हेतु कठोर निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर, वेस्ट-टू-ब्यूटी वाटिका, वेस्ट-टू-वण्डर पार्क (नव ग्रह वाटिका), आर0आर0आर0 सेन्टर, आधुनिक शौचालय का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी एवं उक्त स्थलों को आधुनिक तरीके से बढ़ोत्तरी किये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा नगर में 02 विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, जिसमें निर्माण कार्यों के कतिपय कमियों को यथाशीघ्र दुरूस्त करने हेतु श्री हरिकृष्ण, अवर अभियंता को निर्देशित किया। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी एवं सफाई प्रभारी लिपिक को नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुधारने तथा सफाई कर्मचारियों की ऑनलाईन उपस्थिति एवं द्वितीय पाली की उपस्थिति सफाई प्रभारी की मौजूदगी में कराने हेतु निर्देशित किया।












