भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक संपन्न, जिला कार्यकारिणी बहाल करने की उठी मांग अजय चौधरी के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा

Listen to this article

भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक संपन्न, जिला कार्यकारिणी बहाल करने की उठी मांग

अजय चौधरी के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा

श्रावस्ती। भगवान बुद्ध की पावन धरती जनपद श्रावस्ती में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मध्यांचल अध्यक्ष शालिकराम यादव तथा मंडल अध्यक्ष ह्रदय राम वर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बताया गया कि पिछले कई महीनों से जिला कार्यकारिणी भंग चल रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।इस दौरान मध्यांचल महासचिव विनोद कुमार शुक्ला एवं मंडल महासचिव सोम शर्मा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष अजय चौधरी को हटाकर रक्षा राम यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा।प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों को अलग-अलग कर उनकी राय जानी। बैठक में रक्षा राम यादव के समर्थन में 22 लोगों ने समर्थन जताया, जबकि अजय चौधरी के समर्थन में लगभग 1000 कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन व्यक्त किया।बैठक के अंत में जनपद श्रावस्ती के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी से मांग की कि जिले की परिस्थितियों को देखते हुए जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी बहाल की जाए, ताकि संघर्षरत कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “बाबा टिकैत अमर रहें”, “जय जवान जय किसान” तथा “संघर्ष से बचेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now