*किशनपुर चौराहे पर बड़ा हादसा टला, पिकअप की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त

Listen to this article

*किशनपुर चौराहे पर बड़ा हादसा टला, पिकअप की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त*

*रिसिया मोड़:* किशनपुर चौराहे पर उस वक्त एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नानपारा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
गनीमत यह रही कि मोटरसाइकिल चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सजग नागरिकों ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*रिपोर्ट:* आदित्य तिवारी, डिस्टिक क्राइम ब्यूरो,बहराइच।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now