*राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर में बेहद कम शुल्क पर उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर*
*प्रवेश समिति ने आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा में किया जन संपर्क*
*बी ए/ बी.एससी/ बीकॉम में प्रवेश का सुनहरा*
सह -संपादक -मंजीत मिश्र
प्रवेश प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र विक्रम सिंह और सह प्रवेश प्रभारी डॉ नरेश ने आज आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा में जनसंपर्क किया तथा बताया कि महाविद्यालय का उद्देश्य श्रावस्ती एवं बहराइच सहित आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है।
श्रावस्ती एवं बहराइच जनपद के विद्यार्थियों तथा अभिभावकों की सुविधा एवं स्थानीय लोगों की आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट, जमुनहा, श्रावस्ती प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि प्रवेश आवेदन प्रपत्र पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
महाविद्यालय में प्रवेश के समय विद्यार्थियों को केवल महाविद्यालय का वार्षिक शुल्क ही जमा करना होगा। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क केवल ₹1300 निर्धारित है, जबकि समस्त छात्राओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए ट्यूशन शुल्क पूर्णतः शून्य रखते हुए केवल ₹1168 वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है। बी.एससी. के विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य हेतु दो विषयों के लिए ₹480 प्रायोगिक शुल्क अतिरिक्त जमा करना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उपरोक्त शुल्क महाविद्यालय का वार्षिक शुल्क है। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सेमेस्टर परीक्षा शुल्क अलग से देय होगा। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुल्क ₹1710 सितंबर माह में तथा द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुल्क ₹1700 फरवरी माह में विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों के अनुसार जमा करनी होगी।
महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आधुनिक एवं उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इनमें स्मार्ट क्लास, समृद्ध एवं निःशुल्क पुस्तकालय, योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित शिक्षण, राज्य एवं केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ, समय-समय पर खेलकूद एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम, कैरियर परामर्श एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन, सेमिनार, कार्यशालाएँ तथा व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम जैसी अनेक सुविधाएँ विद्यार्थियों को प्रदान की जाती हैं।
महाविद्यालय में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश सीटों की उपलब्धता के अनुसार “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र महाविद्यालय पहुँचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें ।












