डीएम व एसपी ने महसी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Listen to this article

डीएम व एसपी ने महसी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
बहराइच 18 जुलाई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ महसी तहसील क्षेत्र में बेलहा-बेहरौली तटबंध पर संचालित बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड-प्रथम तथा तहसीलदार महसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि परियोजना अन्तर्गत स्पर निर्माण हेतु बेलहा-बेहरौली तटबंध के किलोमीटर 49.100 पर लगभग 450.00 मीटर लम्बाई में मिट्टी का शैंक बनाकर नोज भाग में 18.00 मीटर, अपस्ट्रीम भाग में 120.00 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम में 60.00 मीटर लम्बाई में वायर क्रेट में बोल्डर का लांचिग एप्रन एवं 0.30 मीटर मोटाई का वायर क्रेट में स्लोप पिंचिग का कार्य प्रस्तावित था। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत मिट्टी का शैक, बोल्डर लॉन्चिंग एप्रन तथा वायर क्रेट में स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य 8 मई 2026 से प्रारंभ होकर 3 नवंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।
अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड-प्रथम के अनुसार वर्तमान में परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष स्लोप पिचिंग का कार्य अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि वर्षाकाल को देखते हुए तटबंधों एवं बाढ़ प्रभावित गांवों की सतत निगरानी की जाए तथा आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव संबंधी सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति में जन-धन की हानि से बचा जा सके।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now