तहसील महसी के ग्राम टिकुरी का डीएम व एसपी ने किया भ्रमण

Listen to this article

तहसील महसी के ग्राम टिकुरी का डीएम व एसपी ने किया भ्रमण
मगरमच्छ हमले में मृतक बालक के परिजनों से भंेट कर बंधाया ढांढस
चित्र संख्या 01 से 04 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 18 जुलाई। तहसील महसी के परगना फखरपुर अन्तर्गत ग्राम टिकुरी में वहस्पतिवार को अपरान्ह लगभग 03ः30 बजे घाघरा नदी में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक सुनील सिंह पुत्र स्व. बुधराम सिंह की मृत्यु हो गई है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम टिकुरी स्थित घटना स्थल का भ्रमण कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने मृतक बालक के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक बालक के छोटे भाई संजय सिंह आयु लगभग 11 वर्ष व छोटी बहन सीमा सिंह आयु लगभग 07 वर्ष को परिजनों की सहमति से अच्छे स्कूल में शिक्षा दिलाये जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मृतक बालक के हिताधिकारियों को अहेतुक सहायता प्रदान करने हेतु कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही सरकार द्वारा अनुमन्य धनराशि रू. पांख लाख हस्तगत करा दी जायेगी। डीएम श्री त्रिपाठी ने घटना स्थल मौजूद ग्रामवासियों से अपील की कि सर्तकता बनाये रखें। विशेषकर छोटे बच्चों को नदी व पोखरों के आस-पास न जाने दें।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now