निरंतर किसानों की आवाज़ उठाने वाले विमल कुमार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Listen to this article

### निरंतर किसानों की आवाज़ उठाने वाले विमल कुमार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

**ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किया मनोनयन**

**लखनऊ।** भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष **ठाकुर भानु प्रताप सिंह** ने संगठन का विस्तार करते हुए लखनऊ के नियामतपुर, तहसील सरोजनीनगर निवासी **विमल कुमार ‘फौजी’** को संगठन का **राष्ट्रीय उपाध्यक्ष** मनोनीत किया है।

विमल कुमार लंबे समय से किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज़ उठाते रहे हैं। जिला कमेटी से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर **विमल कुमार ‘फौजी’** ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहेंगे।

इस मनोनयन पर **भारतीय किसान यूनियन (भानू) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजीउद्दीन बच्छन** ने भी विमल कुमार ‘फौजी’ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विमल कुमार के अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

वहीं, विमल कुमार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर देश के विभिन्न प्रदेशों से भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now