पयागपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी अभिषेक कुमार मिश्रा ने की प्रेस वार्ता, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
बहराइच। जनपद बहराइच की विधानसभा क्षेत्र 287 पयागपुर से संभावित प्रत्याशी अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया ने आशीर्वाद पैलेस में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली, राजनीतिक सक्रियता और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पत्रकारों के सामने अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि वह विधानसभा क्षेत्र 290 श्रावस्ती में काफी समय से सक्रिय रहकर राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय जी के आदेश के बावजूद विधानसभा क्षेत्र 287 पयागपुर में बाबा राम प्रकाश जी से प्रथम आशीर्वाद प्राप्त होने के बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक प्रतिक्रिया और आगे की भूमिका को लेकर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य संयोजन अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया ने किया, जबकि कौशल मिश्रा उर्फ काका जी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं देखरेख की जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार साथी भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान राजनीतिक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।









