ब्रेकिंग न्यूज बांदा- *बबेरू के चरका खादर में अवैध खनन का खेल जारी, नियम ताक पर*
*बांदा।* बबेरू तहसील स्थित चरका खादर की खदान संख्या 3 ,9 व 10 में नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।
आरोप है कि नदी की जलधारा में पोकलैंड मशीनें उतारकर दिन-रात बालू का अवैध उत्खनन और ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है। ये खदानें ‘नियो क्रेशर माइनिंग’ और ‘इमारा इंटरप्राइजेज’ के नाम पर पंजीकृत हैं, जिन पर पूर्व में 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना भी लग चुका है।
इसके बावजूद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। मामले को लेकर प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।












