संगठन सर्वोपरि, कार्यकर्ता हमारी शक्ति

Listen to this article

*संगठन सर्वोपरि, कार्यकर्ता हमारी शक्ति*

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का अंतिम सत्र हुआ आयोजित*

संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र

*गिलौला /श्रावस्ती* -आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर गिलौला श्रावस्ती लक्ष्मन नगर मंडल के आयोजित अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होकर,दीपप्रज्वलित कर उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओ को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, माननीय मुख्यमंत्री पूज्य MYogiAdityanath महराज जी के यशस्वी नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियां ,गरीब कल्याण योजनाएं एवं अंतिम व्यक्ति का विकास” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए पूर्व सांसद अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती श्री दद्दन मिश्रा जी

सत्र की अध्यक्षता कर रहे अंश वर्मा जी, जिला महामंत्री सत्यव्रत सिंह जी, जिलाउपाध्यक्ष अरुण पांडेय जी, मण्डल अध्यक्ष दिवाकर कश्यप जी, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी जी सहित पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा एवं संगठन के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। पूर्ण विश्वास है कि हम सभी के संयुक्त प्रयास, अनुशासन और टीम भावना से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में हम अवश्य सफल होंगे।

यह प्रशिक्षण महाअभियान हम सभी के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाला एक सशक्त मंच है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now