करंट लगने से लाइनमैन की हुई मौत ग्रामीणों में भारी,आक्रोश ग्रामीणों का ठेकेदार पर हत्या का आरोप

Listen to this article

*करंट लगने से लाइनमैन की हुई मौत*, *ग्रामीणों में भारी,आक्रोश ग्रामीणों का ठेकेदार पर हत्या का आरोप*

संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र

जमुनहा /श्रावस्ती – जनपद श्रावस्ती के विकासखंड जमुनहा अंतर्गत गंगा भागड़ से बड़ी खबर,आज सौभाग्य योजना के तहत गांव में बिजली के तार को सही करते समय खंभे पर चढ़े एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई ग्रामीणों का आरोप है कि शटडाउन के बावजूद बिजली चालू रहते हुए ठेकेदार द्वारा लाइनमैन को खंबे पर चढ़ा करके तार सही कराया जा रहा था जिसके कारण करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई ग्रामीणों का कहना है कि इसका निष्पक्ष जांच हो तथा ठेकेदार के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज हो मौके पर पहुंची थाना मल्हीपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई लाइनमैन जनपद बहराइच के फखरपुर का निवासी बताया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खंभे में बिजली होते हुए भी लाइनमैन को हमें पर चढ़ा करके बिना सुरक्षा कवच के उस विद्युत का पोल सही कराया जा रहा था जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now