आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा की छात्रा अंशिका यादव ने 92.2% अंक के साथ किया टॉप

Listen to this article

आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा की छात्रा अंशिका यादव ने 92.2% अंक के साथ किया टॉप

समरा बानो रहीं दूसरे स्थान पर, जिकरा बानो ने तीसरा स्थान पाया

संवाददाता – मंजीत कुमार मिश्र

जमुनहा/श्रावस्ती।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा बाजार की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।

विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं समरा बानो ने 83.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जिकरा बानो ने 79.5 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केदारनाथ तिवारी ने अंशिका यादव को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now