हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Listen to this article

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी सर्किल भिनगा श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में थाना स्थानीय से गठित पुलिस टीम के द्वारा मु0अ0सं0 64/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना हरदत्त नगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र केशवराम विश्वकर्मा निवासी बघमरी दा0 बेगमपुर थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती को कुम्भिया दा0 बेगमपुर को जाने वाली सड़क तिराहे के पास के मकान के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दहेज की मांग को लेकर विपक्षी मुकेश उपरोक्त द्वारा मुकदमा वादी की बहन को प्रताडित करना व दिनांक 24.04.2026 को विपक्षी द्वारा वादी की बहन को फांसी लगाकर हत्या कर देना।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
मुकेश कुमार पुत्र केशवराम विश्वकर्मा निवासी बघमरी दा0 बेगमपुर थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती

*गिरफ्तारी का स्थान -*

कुम्भिया दा0 बेगमपुर थाना हरदत्त नगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय – थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती
2.उ0नि0 श्री वीरपाल सिंह तोमर चौकी प्रभारी हरवंशपुर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद जनपद श्रावस्ती
3.हे0का0 दिलीप कुमार
4.का0 अभिषेक यादव

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now