कानपुर, 02 मई 2026। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने शनिवार को कार्यालय में जन-सुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही हर शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
डीसीपी ने जन-सुनवाई में आए लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार, बैठने की व्यवस्था और समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के भी निर्देश दिए।












