*राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
ब्यूरो रिपोर्ट गुलशन अवस्थी
बहराइच 11 मई , राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव कार्यक्रम आज महाराजा सुहेलदेव स्मारक (चित्तौरा झील) के तट पर स्थित सभागार में उनके विचारों से जन जन को जोड़कर राष्ट्र को मजबूत एवं अखंड बनाने के संकल्प के साथ समाप्त हो गया। महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सुहेलदेव विजय महोत्सव को संबोधित करते हुए संघ विचारक मिहिर ध्वज सिंह (संत मुरारी दास ) ने कहा कि , महाराजा सुहेलदेव देश के यशस्वी एवं पराक्रमी सम्राट थे जिन्होंने मध्यकाल में विदेशी आतताई एवं आक्रांताओं को चित्तौरा की धरती पर लाखों की सेना सहित को मार कर पूरे देश में सनातन समाज की विजई पटाका फैलाई थी उनके विजई यशोगान को जन जन तक पहुंचाने का दायित्व हम सब का है उन्होंने कहा कि सनातन समाज की एकता व अखंडता से ही भारत देश मजबूत एवं अखंड बना रह सकेगा। सदस्य अनुसूचित जाति आयोग (उत्तरप्रदेश ) नीरज कुमारी गौतम ने कहा कि , समाज को सही दिशा दिखाने का काम महिलाएं सनातन काल से करती चली आ रही हैं अब समय आ गया है कि हम जात-पात, ऊंच-नीच आदि कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाकर बालिका व महिलाओं को शिक्षित व प्रशिक्षित करें ताकि वह समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर सकें। महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि , अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन के चलते समाज में तमाम समस्याएं बढ़ती जा रही हैं जिसपर पूर्ण विराम लगाए जाने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी साहित्यकार शैलेन्द्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरौर स्थित हनुमंत धाम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुदेवाचार्य जी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुहेलदेव सेवा समिति सचिव अर्जुन कुमार दिलीप जी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक हरीशचंद्र गुप्ता , अध्यक्ष कृष्ण मोहन गोयल , संघ चिंतक ओम प्रकाश सक्सेना , महिला नेत्री निशा शर्मा , समाजसेवी
साहित्यकार रमेश चंद्र तिवारी , संघ चिंतक कृष्ण कुमार , अजय कुमार , संविधान विशेषज्ञ श्रवण द्विवेदी एडवोकेट , आशीष शर्मा , रामचन्द्र सिंह , संजय सिंह , डॉ पंकज श्रीवास्तव , पत्रकार अखिलेश श्रीवास्तव , विवेक सक्सेना, पंकज वर्मा, बाबा रंजीत दास (प्रधान) बेरिया , महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल के मैनेजर सुधीर मोहन गर्ग , नीरज यादव , दयाशंकर यादव , सुशील कुमार यादव , आदि लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर महाराजा सुहेलदेव के यशस्वी विजय गाथा को व राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया।












