जिला बहराइच में पानी टंकी निर्माण पर ग्रामीणों का आरोप, आज तक नहीं हुई चालू
जनपद बहराइच के ब्लॉक तेजवापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दहाव में बनी पानी टंकी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनाई गई पानी टंकी केवल दिखावे के लिए खड़ी है, लेकिन निर्माण के बाद से आज तक इसे चालू नहीं किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी टंकी में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने तथा फोन करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामवासियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा जल्द से जल्द पानी टंकी को चालू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके।












