*बहराइच में पुलिस का ऐतिहासिक महा चेकिंग अभियान: रमवापुर चौराहा पर घंटों चली सघन जांच, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप*
बहराइच। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच के कड़े निर्देश पर थाना थाना रानीपुर क्षेत्र के रमवापुर चौराहा, हुजूरपुर मार्ग पर विशाल एवं अभूतपूर्व महा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का ऐसा संदेश दिया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच खलबली दौड़ गई।
इस ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व हरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने दोपहिया, चारपहिया तथा अन्य वाहनों की बारीकी से जांच की। ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले अनेक वाहन चालकों के चालान किए गए और उन्हें यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।
चेकिंग के दौरान रवी सिंह ने एक इलेक्ट्रिक बाइक को रोककर चालक को विस्तार से समझाया कि चाहे वाहन पेट्रोल से चलता हो या बैटरी से, हेलमेट पहनना हर स्थिति में अनिवार्य है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की इस जागरूकता पहल की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है।
इस महा अभियान में दिनेश कुमार यादव, विनोद कुमार पाण्डेय, योगेन्द्र यादव, कांस्टेबल पुनीत कुमार, विवेक जायसवाल, भगवानदीन वर्मा, शिवानंद, अमित यादव, अखिलेश यादव, राकेश भारती, आशुतोष पासवान तथा हेड कांस्टेबल अमित जायसवाल और राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
पुलिस टीम ने वाहनों की तलाशी के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। इस दौरान आम जनता को यह संदेश दिया गया कि जनपद में अपराध और लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस की सक्रियता और सख्ती से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई।
हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की मजबूती और सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।
रमवापुर चौराहा, हुजूरपुर मार्ग पर चला यह महा चेकिंग अभियान जनपद बहराइच में पुलिस की सक्रियता, सजगता और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नियमित अभियान न केवल अपराधियों के मन में भय उत्पन्न करते हैं, बल्कि आम लोगों को सुरक्षित वातावरण भी प्रदान करते हैं।












