राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला इकाई श्रावस्ती की बैठक मैं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह

Listen to this article

*राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला इकाई श्रावस्ती की बैठक मैं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह*
श्रावस्ती।
जिला मुख्यालय भिनगा में स्थित विकास भवन के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद(रजि0) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संगठन की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दूबे ने मां सरस्वती को पुष्पों की माला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन एसपी सिंह परिहार ने किया।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष के हटने के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेन्द्र मिश्र ने जमुनहा तहसील अध्यक्ष रहे प्रमोद कुमार मिश्र को जिले का प्रभार सौंपते हुए जिलाध्यक्ष मनोनीत किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर रविवार को जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दूबे व नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पों की माला पहनाकर कर स्वागत किया। वही जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार को माला पहनाकर स्वागत किया।
पत्रकारों ने अपने संबोधन में पत्रकार हितों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन आप सभी के साथ सहयोग के लिए बना है। अगर किसी पत्रकार पर कोई समस्या आती है तो जिला से लेकर अन्य प्रांतों में संचालित संगठन आपके साथ खड़ा मिलेगा पत्रकारों की सुरक्षा की संगठन की प्राथमिकता है राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन एलआईसी की तरह कार्य करता है संगठन के साथ भी संगठन के बाद भी हर समय आपकी सेवा में तत्पर रहता है
जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र मिश्र ने हम भरोसा करके संगठन का जिले की कमान सौंपी है। मैं उनके भरोसे पर खरा उतरते हुए संगठन मजबूत करने का प्रयास करूंगा। तथा संगठन के पत्रकार के साथ हमेशा दुख सुख खड़ा मिलूंगा।
इस दौरान मंच संचालन कर रहे एसपी सिंह परिहार ने अपने शब्दों से लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान मंडल महामंत्री काशीराम मौर्य, विनोद दूबे, अर्जुन मिश्र, इकौना तहसील अध्यक्ष दिनेश तिवारी, जमुनहा तहसील अध्यक्ष पवन सेठ, भिनगा तहसील अध्यक्ष रईस अहमद, सतीश दूबे,सूर्य प्रकाश शुक्ला,हनुमान सोनी,विनय कुमार शुक्ल, अरुण कुमार तिवारी, प्रियव्रत मिश्र, जटाशंकर त्रिपाठी, राघवेंद्र तिवारी, भीम सिंह, अतुल पांडेय, सुनील कुमार गुप्ता, भुनेश्वर प्रसाद वर्मा, अर्जुन वर्मा, दीपेंद्र कुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now