राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला इकाई श्रावस्ती की बैठक मैं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह

Listen to this article

**अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*21 जून 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती द्वारा वृद्धाश्रम, जनपद न्यायालय श्रावस्ती , जिला कारागार श्रावस्ती से योग शिविर का हुआ आयोजन*

श्रावस्ती! जनपद न्यायाधीश श्रावस्ती दिनेश चन्द्र के निर्देशन में तथा अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 जून 2026 को प्रातः 08:00 बजे से जनपद न्यायलय श्रावस्ती, वृद्धाश्रम भिंगा,जिला कारागर श्रावस्ती, में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर हेतु*योग शिविर* का आयोजन किया गया।जिसमें न्यायिक अधिकारीगण / कर्मचारियों को स्वस्थ, निरोग, तनाव मुक्त एवं प्रसन्नचित रहने हेतु योग प्रशिक्षकों के साथ योग कराया गया तथा निरंतर योग करने से शरीर कैसे स्वस्थ रहे इस बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।तत्पश्चात जनपद न्यायाधीश श्रावस्ती दिनेश चन्द्र द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित सभी को योग से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। वृद्ध आश्रम के योग शिविर में अशोक कुमार शर्मा पैनल अधिवक्ता,पैरा लीगल वालंटियर माला शर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के द्वारा योग प्रशिक्षक रंजीता सिंह की उपस्थिति में योग अभ्यास सभी वृद्ध जन को कराया गया ,तथा एक विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया ! सभी वृद्धजन को अशोक कुमार शर्मा पैनल अधिवक्ता द्वार विभिन्न प्रकार के कानून की जानकारी से अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं ! उक्त कार्यक्रम में नसीम अधिवक्ता, अलखराम ,पटवारी, संदीप कुमार ,राजेश ,महेश ,सुरेश आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे !

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now