मुस्तफाबाद क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जारी, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Listen to this article

मुस्तफाबाद क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जारी, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

जरवल, बहराइच। विकासखंड जरवल के अंतर्गत मुस्तफाबाद क्षेत्र में कथित रूप से अवैध खनन का कार्य लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में कृषि योग्य भूमि से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सूर्यास्त के बाद ट्रैक्टर-ट्रालियों और मशीनों की मदद से मिट्टी का खनन किया जाता है तथा रात भर मिट्टी लदी गाड़ियां क्षेत्र में संचालित होती हैं। इससे कई स्थानों पर खेतों में गहरे गड्ढे बन गए हैं और किसानों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते खनन में संलिप्त लोगों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कृषि योग्य भूमि को गंभीर नुकसान होगा, जिसका असर भविष्य में खेती और खाद्यान्न उत्पादन पर पड़ सकता है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now