श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में बुधवार, 2 जुलाई को अपना दल (एस) के संस्थापक एवं यशस्वी नेता डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

Listen to this article

ओ स्क्रिप्ट

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में बुधवार, 2 जुलाई को अपना दल (एस) के संस्थापक एवं यशस्वी नेता डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

यह कार्यक्रम अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष धनीराम पटेल के आवास, लक्ष्मण नगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनीराम पटेल ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार पटेल, जिला अध्यक्ष (बौद्धिक मंच) राम घसीटे, रामदयाल यादव, सूरज वर्मा, शिवपूजन यादव, निरंकार पटेल, रामधन वर्मा (मीडिया प्रभारी) सहित लगभग 50 पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now