बहराइच पुलिस व औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्यवाही
* मेडिकल एजेंसी के अवैध गोदाम से 8140 कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, अनुमानित कीमत ₹20,35,000
* एजेंसी संचालक गिरफ्तार, अवैध औषधियों के परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्र व क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पहुप सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा श्री रमेश रावत व प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ श्री रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक श्री विनयकृष्ण जनपद बहराइच के सहयोग से पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।
o घटना संक्षिप्त विवरणः-
विगत कुछ दिनों से भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के आस-पास के थाना क्षेत्रों में लगातार कोडीन युक्त कफ सिरप के विक्रय की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र के थानों की पुलिस टीम गठित कर अवैध नशीली एवं नियंत्रित औषधियों की बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
जिसके क्रम में दिनांक 29.06.2026 को औषधि प्रशासन विभाग एवं थाना रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आदर्श आयुर्वेदिक औषधि स्टोर पर की गई संयुक्त कार्यवाही के दौरान कुल 08 प्रकार की कुल 2,349 बोतल कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप (कुल वजन 2 कुन्तल 34 किलो 900 ग्राम), 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल तथा अन्य विभिन्न प्रकार की नशीली/नियंत्रित दवाइयाँ बरामद की गयीं तथा स्टोर संचालक आदित्य कुमार मिश्रा पुत्र कृपाराम मिश्रा, उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, केवलपुर, रुपईडीहा, जनपद बहराइच को गिरफ्तार करते हुए थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 8/21/22 NDPS ACT व धारा 278 BNS धारा 18A,18B, 18C, 27, 28, 28A औषधि एवं प्रसाधन सामाग्री अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई थी तथा गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य कुमार मिश्रा से बरामद अवैध दवाइयों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त नशीली एवं नियंत्रित औषधियों की आपूर्ति अजय कुमार यादव उर्फ पवन यादव द्वारा की जाती थीं, थाना रुपईडीहा व थाना दरगाह शरीफ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर छानबीन शुरू की गयी ।
उक्त के क्रम में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी अजय कुमार यादव द्वारा संचालित शिवांस मेडिकल एजेंसी, असरफा परसौरा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच पर पहुँचकर पूछताछ व चेकिंग की गयी । जांच के दौरान एजेंसी से कुछ दूरी पर स्थित संचालक अजय कुमार यादव के आवास परिसर में बिना वैध लाइसेंस के संचालित एक अवैध गोदाम पाया गया जिसकी तलाशी में 25 बोरियों में रखी विभिन्न ब्रांड की कोडीन युक्त कुल 8,140 शीशियों में कफ सिरप बरामद की गईं, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त अजय उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह करीब 150 रुपये मूल्य की कोडीनयुक्त सिरप को 250 रुपये में बेंचकर गाढ़ा मुनाफा कमाता था । पुलिस द्वारा अभियुक्त अजय उपरोक्त को गिरफ्तार कर अवैध औषधियों के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज करते हुए बरामदगी के आधार पर थाना दरगाह शरीफ पर मु0अ0सं0 306/2026 अंतर्गत धारा 8/21 एवं 8/25 एनडीपीएस अधिनियम, धारा 278 बीएनएस तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 18A, 18B, 18C, 27, 28 एवं 28A के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
o गिरफ्तार अभियुक्त-
– अजय कुमार यादव उर्फ पवन यादव पुत्र ननकु प्रसाद उम्र करीब 40 वर्ष निवासी असरफा परसौरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच ।
o संबंधित अभियोग का विवरणः-
– मु0अ0सं0-306/2026 धारा 8/21,8/25 NDPS ACT व धारा 278 BNS धारा 18A,18B, 18C, 27, 28, 28A औषधि एवं प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
स्थानः- ग्राम अशरफा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
दिनांकः- 01.07.2026, समयः- 21.15 बजे
o बरामदगी-
25 बोरियों मे कुल 8140 शीशीयाँ (कीमत करीब ₹20,35,000) प्रतिबन्धित नशीली कफ सिरप-
1. ANREX कोडिन युक्त कफ सीरप – कुल 46 गत्ते के डिब्बे में – कुल 5520*100 ml शीशीयां
2. कोडिसन कोडिन युक्त कफ सीरप के कुल 09 गत्ते के डब्बे में कुल 1152*100 एमएल की शीशीयां
3. कोफिजा कोडिन युक्त कफ सीरफ के कुल 06 गत्ते के डिब्बे में कुल 748*100 एमएल की शीशीयां
4. OHMEREX-T कोडिन युक्त कफ सीरप के 02 गत्ते के डिब्बे में कुल 240*100 एमएल की शीशीयां
5. CARISPAS-1 कैप्सूल 15*08
6. SPAS-ONE कैप्सूल 144*08
7. 01 अदद कार
o गिरफ्तारी टीम-
थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
1-उ0नि0 राहुल सरोज
2-आरक्षी अभिषेक सिंह
3-आरक्षी अभिषेक राय
4-आरक्षी रविन्द्र यादव व
5-आरक्षी जयचन्द गौड़
थाना दरगाह शरीफ
6-उ0नि0 श्री पदुमनाथ सिंह
7-हे0का0 राहुल नन्दन
8-हे0का0 सन्तोष कुमार यादव
9-म0रि0आ0 प्रतिभा चौधरी












