*संगमपुरवा में LJP(R) की विशाल दलित चौपाल*
*:सांसद अरुण भारती ने सपा-बसपा पर बोला तीखा हमला*
, *श्रावस्ती को ‘अगड़े’ पायदान पर पहुँचाने का दावा*
*सह -संपादक -मंजीत कुमार मिश्र*
*श्रावस्ती/भिनगा*-उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी सरगर्मियों के बीच ‘दलित वोट बैंक’ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सपा के ‘PDA’ और बीएसपी के पारंपरिक आधार में सेंध लगाने के लिए मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में श्रावस्ती जिले के संगमपुरवा में LJP(R) द्वारा एक विशाल ‘दलित सम्मेलन/चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक LJP(R) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 289-भिंगा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज पाठक रहे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल पासवान एवं जिला प्रभारी राजकुमार सरोज द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे LJP(R) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने मंच से विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “खुद को दलितों का मसीहा बताने वाली सपा (PDA) और बसपा ने सालों-साल सिर्फ दलित समाज को भ्रमित करने और उनका हक मारने का काम किया है।”
सांसद अरुण भारती ने आगे कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में LJP(R) की ताकत बढ़ती है और पार्टी की भागीदारी वाली सरकार बनती है, तो श्रावस्ती के सिर से ‘पिछड़ेपन’ का कलंक हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा और इसे विकास के सबसे ‘अगड़े पायदान’ पर लाकर खड़ा किया जाएगा।
संगमपुरवा के इस महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र. मध्य) अरविंद पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक, जिलाध्यक्ष राहुल पासवान, जिला प्रभारी राजकुमार सरोज, त्रिभुवन प्रसाद, जटाशंकर वाल्मीकि समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव प्रदेश प्रदेश महासचिव आर्यन भारद्वाज, युवा प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मध्य आरती पांडे, स्थानीय ग्रामीण और दलित समाज के लोग मौजूद रहे।












