*आदर्श इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने लगा कूड़े का ढेर*
*प्रधानाचार्य केदारनाथ तिवारी ने अधिकारियों पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप*
*सह -संपादक- मंजीत कुमार मिश्र*
जमुनहा /श्रावस्ती – जनपद श्रावस्ती के विकासखंड जमुनहा के अंतर्गत जमुनहा चौराहा पर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने कूड़े का ढेर इकट्ठा हो चुका है चहर दीवारी के पास काफी कीचड़ भरा हुआ है तथा मुख्य द्वार के सामने की नालियां कूड़े से पट चुकी हैं जिसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य केदारनाथ तिवारी ने ए डी ओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान से की थी लेकिन इस पर ए डी ओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव तथा प्रधान ने कोई कार्यवाही नहीं की प्रधानाचार्य केदारनाथ तिवारी का कहना है कि विद्यालय के सामने पड़े कीचड़ व पटी नालियां तथा कूड़े के ढेर से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ चुका है छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं हमारे विद्यालय में करीब एक हजार बच्चों की संख्या है और इन कूड़े के ढेर व पटी हुई नालियों से बीमारियों का खतरा बढ़ चुका है लेकिन अधिकारियों द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है इस पर कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की जा रही है तथा शासन का आदेश है कि विद्यालय के मुख्य द्वार के आसपास कोई भी गुमटी या दुकान नहीं होना चाहिए लेकिन इस पर भी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है जबकि इसकी शिकायत कई बार हमने शासन से किया है आखिर कब तक विद्यालय के सामने की नालियां पटी रहेगी और कूड़े का अंबार लगा रहेगा












