सावन के तीसरे सोमवार पीलीभीत में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल

Listen to this article

*सावन के तीसरे सोमवार पीलीभीत में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल*
कांवड़ यात्रा के कारण DM ने लिया निर्णय, छात्र सुरक्षा और यातायात व्यवस्था रहेगी सुचारू_

*ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञान प्रकाश पाठक*

*पीलीभीत।* सावन माह के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने 17 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

डीएम के आदेश के अनुसार जनपद में स्थित समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश रहेगा। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि एक दिन के अवकाश से सड़कों पर भीड़ कम होगी और कांवड़ियों के आवागमन में कोई बाधा नहीं आएगी। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा समस्त विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

*क्या रहेगा बंद, क्या खुलेगा*
*बंद:* कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल
*खुले:* कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल व डिग्री कॉलेज सामान्य रूप से संचालित होंगे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now