भिनगा सपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, भिनगा श्रावस्ती में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला महासचिव राजा खान, विधानसभा अध्यक्ष भिनगा हफीजुर्रहमान, कोषाध्यक्ष परमजीत यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा फ़िद्न मियां, जिला मीडिया प्रभारी अहमद पठान, पूर्व बीडीसी पण्डा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा खालिद रजा, सभासद कलीम खान, सूर्य प्रकाश जायसवाल, रामसागर यादव, अनमोल वर्मा, राममनोहर साहू, विकास वर्मा, कार्यालय प्रभारी घिराऊ यादव सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की तरक्की, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए “जय हिंद, जय भारत” के नारे लगाए।
सर्वजीत सिंह यादव
जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी श्रावस्ती
दीनानाथ विश्वकर्मा
संवाददाता












