*मुरैला के पास रेत के ढेर से टकराने पर तीन बाइक सवार घायल*
*एक की हालत गंभीर व दो को काफ़ी चोट*
सह -संपादक मंजीत मिश्र
*जमुनहा /श्रावस्ती -* विकासखंड जमुनहा के सागर गांव के मजरा मुरैला के पास नया पुरवा के निकट एक सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गए उनकी बाइक रेत के ढेर से टकरा गई जिससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है प्रत्यक्ष दर्शियों और घायलों के बयानों के अनुसार खाले ककरा निवासी शकील खान, किशोरी लाल पुत्र रमेश और इमरान खान पुत्र सूबेदार खान किसी काम से गंगापुर समतलिया जा रहे थे यह दुर्घटना नया पुरवा गांव के पास हुई दुर्घटना में किशोरी लाल की हालत गंभीर है जबकि शकील खान और इमरान खान को भी काफी चोटे आई हैं बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है मौके पर मौजूद लोगों ने 112 पर सूचना दी पीआरबी 7671 तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मल्हीपुर थाने को सूचना दिया मल्हीपुर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस को तत्काल बुलाकर घायलों को पी एच सी मल्हीपुर अस्पताल रवाना कर दिया












