पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, साथी गिरफ्तार; चोरी के जेवरात, नकदी व तमंचा बरामद

Listen to this article

पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, साथी गिरफ्तार; चोरी के जेवरात, नकदी व तमंचा बरामद

श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की योजना बना रहे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को घायल कर गिरफ्तार किया, जबकि उसके एक साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध देसी तमंचा, कारतूस, चाकू, चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त की रात प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अण्टा तिराहे से जानकी नगर जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध चोरी की योजना बना रहे हैं।सूचना पर कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। बचाव के दौरान कांस्टेबल प्रवीण पाण्डेय गिरकर घायल हो गए। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी।मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी मंगरे प्रसाद पुत्र ठगई निवासी ग्राम गोबार, दाखिला वर्गा वर्गी, थाना कोतवाली भिनगा तथा उसके साथी लूची पुत्र भिले निवासी हनुमानगढ़ी, कस्बा भिनगा को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल मंगरे प्रसाद और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मौके से एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक नाजायज चाकू तथा चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद हुई है।
मौके से दो अन्य आरोपी फरार हो गए। उनकी पहचान गिरीश बहेलिया पुत्र रामनरेश निवासी हनुमानगढ़ी कस्बा भिनगा तथा शिवकुमार जायसवाल उर्फ दुबे पुत्र बाबूराम निवासी गोबार, थाना कोतवाली भिनगा के रूप में हुई है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग और दबिश की कार्रवाई की जा रही है।
घटनास्थल पर फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलन किया। उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now