सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त पर शांति भंग की कार्रवाई

Listen to this article

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त पर शांति भंग की कार्रवाई*

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही तथा वांछित अभियुक्त/वारन्टी की गिरफ्तारी साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरदत्तनगर गिरंट मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नाम: शिवकुमार को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की गई।
अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गाने के साथ किया गया था, जाँच से ज्ञात हुआ की शिवकुमार पुत्र कृपाराम उर्फ देवता निवासी नवसहरा दा० बहोरवा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती नें अनजाने में एक आपत्तिजनक आडियो पर लिप्सिंग कर वीडियो क्लिप अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया था, जिसने अपनी गलती की माँफी माँगते हुए वीडियो आईडी से हटा दिया है तथा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत शिवकुमार पुत्र कृपाराम उर्फ देवता नवसहरा दा० बहोरवा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती को दिनाँक 15.08.2026 को द्वारा नियमानुसार अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय एसडीएम जमुनहा श्रावस्ती रवाना किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा नियमानुसार पाबन्द किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now