हिंदी साप्ताहिक ‘श्रावस्ती की ताज़ा अपडेट’ समाचार पत्र एवं RN भारत समाचार टीवी चैनल के संयुक्त तत्वावधान में अर्पित तिवारी को उप संपादक के पद पर नियुक्त किया गया है।
अर्पित तिवारी को पत्रकारिता एवं समाचार संपादन के क्षेत्र में उनके कार्य, सक्रियता एवं योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था को विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाचार पत्र एवं समाचार टीवी चैनल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी साप्ताहिक ‘श्रावस्ती की ताज़ा अपडेट’ एवं RN भारत समाचार टीवी चैनल परिवार की ओर से अर्पित तिवारी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।












